umeed Foundation give low loan check to needy women -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उम्मीद फाउण्डेशन की ओर से जरूतमंद महिलाओं को दिए गए लुघ ऋण चेक...

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 मार्च 2018 6:56 PM (IST)
उम्मीद फाउण्डेशन की ओर से जरूतमंद महिलाओं को दिए गए लुघ ऋण चेक...
जयपुर। स्वदेशी जागरण फाउण्डेशन द्वारा प्रेरित उम्मीद फाउण्डेशन का लघु ऋण वितरण समारोह जयपुर के स्टेचू सर्किल स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में आयोजन हुआ। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि RSS के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य और स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अश्वनी महाजन ने शिरकत की।वहीं कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शिरकत करने वाले थे,लेकिन किसी कारणवश वे समारोह में शिरकत नहीं कर पाएं। कार्यक्रम की शुरूआत RSS के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य, जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अश्वनी महाजन ने द्वीप प्रज्जवल कर की। आपको बता दें कि इस समारोह का उद्देश्य मात्र इतना है कि जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार में मदद कर सकें। इस कार्यक्रम में कामकाजी व जरूरतमंद महिलाओं को १० हजार के लघु ऋण चेक दिए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement