Ujjain: attack on RPF jawans, 2 jawans injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:47 pm
Location
Advertisement

उज्जैन : RPF जवानों पर हमला, 2 जवान घायल, AK-47 राइफल छीनकर फरार

khaskhabar.com : गुरुवार, 06 दिसम्बर 2018 4:40 PM (IST)
उज्जैन : RPF जवानों पर हमला, 2 जवान घायल,
AK-47 राइफल छीनकर फरार
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेलवे लाइन की सुरक्षा में लगे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ ) के जवानों पर बदमाशों ने हमला बोल दिया और उनसे एक एके 47 राइफल छीनकर ले गए। हमले में दो जवान घायल हुए हैं। बदमाशों की संख्या 10 बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बडऩगर थाना क्षेत्र के सुंदरबाद क्षेत्र में रेलवे लाइन की निगरानी में लगे आरपीएफ गश्ती दल के जवानों पर बुधवार की देर रात को बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में दो जवान घायल हो हुए हैं। बदमाश एक जवान से एके 47 भी छीन ले गए। बदमाशों की संख्या 10 बताई जा रही है।

इस वारदात के बाद पुलिस दल बदमाशों की तलाश में लग गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर भी मौके पर पहुंच गए हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement