Advertisement
उद्धव ठाकरे ने एआई से तैयार की बालासाहेब की आवाज, बीजेपी ने बताया गलत

उन्होंने दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) के कई कार्यकर्ता उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ना चाहते हैं और जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बावनकुले ने यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र की जनता और उनकी समस्याओं की कोई समझ नहीं है, जिसके चलते उनकी पार्टी का आधार खत्म हो रहा है।
कांग्रेस पर भी बावनकुले ने जमकर निशाना साधा। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं के खिलाफ दायर चार्जशीट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने "सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता" की राजनीति की। बावनकुले ने कहा कि बीजेपी इस चार्जशीट को महाराष्ट्र की 14 करोड़ जनता के सामने ले जाएगी और कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा को ईडी द्वारा समन भेजे जाने का भी समर्थन किया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी बावनकुले ने हमला बोला। उन्होंने ममता पर हिंदुओं के खिलाफ अन्याय और वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।
बावनकुले ने कहा, "ममता बनर्जी की नीति हिंदुत्व के खिलाफ है। पश्चिम बंगाल की जनता अब उन्हें सत्ता से हटाएगी और वहां हिंदुत्व और विकास के विचारों वाली सरकार बनेगी।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


