Udaipur news: Gaurav Gath Rana Sana Ki staged on April 9 at City Palace-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:26 pm
Location
Advertisement

'गौरव गाथा राणा सांगा की' का मंचन 9 को सिटी पैलेस में

khaskhabar.com : शुक्रवार, 06 अप्रैल 2018 10:26 AM (IST)
'गौरव गाथा राणा सांगा की' का मंचन 9 को सिटी पैलेस में
उदयपुर। महाराणा संग्राम सिंह प्रथम (राणा सांगा) की 536वीं जयंती पर 9 अप्रैल को सिटी पैलेस के जनाना महल में विशेष कार्यक्रम होंगे। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन यह आयोजन इस सोच से करवा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ी राणा सांगा को याद रखे और प्रेरणा ले। फाउण्डेशन के अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी अरविंद सिंह मेवाड़ के सुझाव पर यह पहल की गई है। फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि जनाना महल में महाराणा संग्राम सिंह से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा चौमुखा में मार्तण्ड फाउण्डेशन के कलाकार विलास जानवे 'गौरव गाथा राणा सांगा की' विषयक लघु नाटिका प्रस्तुत करेंगे। यह नाटिका दिन में चार बार होगी। पर्यटकों को महाराणा सांगा पर बनाई विशेष पिन, ब्रॉशर वितरित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement