udaipur news : youth breeding and intellectual potential hazards from Fluorosis-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फ्लोरोसिस से युवाओं में प्रजनन एवं बौद्धिक क्षमता को खतरा : प्रो. चौबीसा

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 9:22 PM (IST)
फ्लोरोसिस से युवाओं में प्रजनन एवं बौद्धिक क्षमता को खतरा : प्रो. चौबीसा
उदयपुर। फ्लोरोसिस एवं फ्लोराइड विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. शांतिलाल चौबीसा का मानना है कि फ्लोराइडयुक्त जल पीने से न केवल दांत एवं हड्डियां क्षतिग्रस्त होती हैं, बल्कि सबसे बड़ी चिंताजनक बात यह है कि हमारी युवा पीढ़ी की प्रजनन क्षमता दुष्प्रभावित होती है और बच्चों के सोचने-समझने एवं बौद्धिक क्षमता (आई.क्यू.) का स्तर भी धीरे-धीरे क्षीण हो रहा है। इस जहर से आने वाली पीढिय़ों के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है, क्योंकि यह गर्भस्थ शिशु को भी हानि पहुंचाता है। उदयपुर निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. चौबीसा ने यह बात भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के अधीन हैदराबाद स्थित देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पोषण संस्थान के तत्वावधान में इंटरनेशनल सोसायटी फॉर फ्लोराइड रिसर्च, न्यूजीलैंड द्वारा प्रायोजित फ्लारोसिस संबंधित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में कही। इस सेमिनार में देश-विदेश से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने शोध निष्कर्ष रखे और चर्चा की। मुख्य वक्ता प्रो. चौबीसा ने भारत सहित दुनिया के विभिन्न देशों में व्याप्त फ्लोराइड जनित फ्लोरोसिस बीमारी की ताजा स्थिति और इससे स्वास्थ्य पर होने वाले घातक दुष्प्रभावों तथा समस्याओं के साथ ही इससे बचने के विभिन्न अत्याधुनिक उपायों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी देकर देश-दुनिया के वैज्ञानिकों एवं विद्वानों की खूब सराहना पाई। यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement