Advertisement
उदयपुर: स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने महिला को कुचला, मौत, पुरानी रंजिश में कॉलोनी में तोड़फोड़ कर फैलाई दहशत

क्या है पूरा मामला?
पुरानी रंजिश का विवाद: पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतका उर्मिला कुंवर (50) के बेटे का आरोपियों से पूर्व में कोई विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी पहुंचे थे।
गाड़ियों का काफिला और तोड़फोड़: आरोपी एक काली रंग की स्कॉर्पियो और दो थार गाड़ियों में सवार होकर कपिल विहार पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने पथराव कर कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और दहशत फैला दी।
महिला को रौंदा: तोड़फोड़ की आवाज सुनकर जब उर्मिला कुंवर अपने घर से बाहर निकलीं, तभी तेजी से आई काली स्कॉर्पियो ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गई।
पुलिस कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज
घटना के तुरंत बाद लूलुहान हालत में उर्मिला कुंवर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी कब्जे में: घटना की सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
आरोपियों की तलाश: पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें स्कॉर्पियो द्वारा महिला को टक्कर मारने की पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज के आधार पर गाड़ियों के नंबर और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


