two young men killed in an Accident in Kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सडक़ किनारे पड़ी मिट्टी में फिसली बाइक, दो युवकों की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जनवरी 2017 2:06 PM (IST)
सडक़ किनारे पड़ी मिट्टी में फिसली बाइक, दो युवकों की मौत
कोटा। अनन्तपुरा थाना इलाके में देर रात को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए, जिनकी शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चेरी में रखवाया। बताया जा रहा है सोगरिया निवासी दुर्गाशंकर सुमन अपने साथी धीरेन्द्र के साथ अनन्तपुरा से एरोड्राम की तरफ जा रहा था। रास्ते में गोबरिया बावड़ी चौराहे के पास रोड के किनारे पड़ी मिट्टी पर बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपाचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने दोनों युवकों की मौत पर मुआवजे की मांग की है। परिजनों का कहना है कि ठेकदार की लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ है। परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ दोनों युवकों की हत्या की भी शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement