Two women died in road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:47 pm
Location
Advertisement

UP: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 2 महिलाओं की मौत

khaskhabar.com : सोमवार, 04 मार्च 2019 9:05 PM (IST)
UP: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 2 महिलाओं की मौत
हरदोई। जनपद के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में राघवपुर के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और 12 से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार महिलाएं मुंडन संस्कार के लिए हरदोई स्थित बूढ़े बाबा के मंदिर जा रही थीं।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मटिया मऊ के पास ठठिया मोहब्बतपुर से 15 से अधिक महिलाएं राजीव के बेटे राजवीर के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर हरदोई बूढ़े बाबा के मंदिर जा रहे थीं। बताते हैं कि रास्ते में मटिया मऊ के पास राघवपुर के करीब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में कंचन पत्नी राम सजीवन व तारादेवी (50) की मौत हो गई। जबकि मेनका, राम देवी, नन्हक्की, पानवती, गोमती, बिटान, रामदेवी, फूलमती, स्वरूपा और सरोजिनी समेत 12 से ज्यादा महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement