Two thief arresteb by anti auto theft team, 8 bike recoverd-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एंटी आटो थेफट टीम की गिरफ्त में दो चोर, आठ बाईक बरामद

khaskhabar.com: सोमवार, 16 जनवरी 2017 3:52 PM (IST)
एंटी आटो थेफट टीम की गिरफ्त में दो चोर, आठ बाईक बरामद
करनाल। पुलिस अधीक्षक करनाल जशनदीप सिंह रंधावा निर्देशों के अनुसार कार्य करते हुए, वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए एंटी आटो थेफट टीम करनाल के इन्चार्ज उप-निरीक्षक रोहताश सिंह ने अपनी टीम के साथ 13 जनवरी को हरविन्द्र सिंह उर्फ रिन्दु पुत्र गुलजार सिंह वासी गांव बिलौना थाना असंध जिला करनाल को कैथल रोड़ करनाल से चोरी की मोटर साईकिल सहित गिरफतार किया। रिमांड पूछताछ पर आरोपी ने मोटर साईकिल चोरी की वारदातों को कबूल किया है। पुलिस टीम ने आरोपी की निशान देही पर आरोपी गुरविन्द्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र अवतार सिंह वासी गांव बांसा थाना निसिंग जिला करनाल को चोरी की मोटर साईकिल खरीदने के जुर्म में गिरफतार किया । पुलिस को इनके कब्जा से चोरी की 8 मोटरसाईकिलें बरामद हुई।

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement