Two terrorists arrested, linked with militant terrorist organization-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:36 pm
Location
Advertisement

दो आतंकी गिरफ्तार, प्रतिबंधित सिख आतंकी संगठन से जुड़े थे

khaskhabar.com : शुक्रवार, 09 जून 2017 6:36 PM (IST)
दो आतंकी गिरफ्तार, प्रतिबंधित सिख आतंकी संगठन से जुड़े थे
नवांशहर। पंजाब में एक बार फिर आतंकी संगठन अपनी देशविरोधी गतिविधियों को फैलाने में जुटे हुए हैं। इसके तहत जिला पुलिस ने दो आतंकी युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों प्रतिबंधित सिख आतंकी संगठन सिख यूथ फैडरेशन से जुड़े हुए थे। पुलिस को इनके बारे में सूचना पूर्व में पकड़े गए तीन आंतकियों से हुई पूछताछ में मिली थी।

जिला पुलिस ने प्रतिबंधित अातंकी संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फ़ेडरेशन के दो और सदस्यों को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों में गुरदासपुर जिले के गांव वडाला ग्रंथियां का गुरजीत सिंह उर्फ गुग्गू उर्फ घैंट व जिला अमृतसर के गांवतलवंडी नाहर का गुरमुख सिंह शामिल हैं।

दोनों आतंकियों को गांव कुलथम के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिए 9 दिन का रिमांड हासिल किया है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन से संबंधित अमृतसर के गांव तलवंडी नाहर के मूल निवासी व एनआरआई मलकीत सिंह उर्फ फौजी के जरिए गुरजीत सिंह को फंडिंग हुई थी।

इस फंड का उपयोग उसने गैरकानूनी गतिविधियों में किया है। पुलिस ने दोनों आतंकियों के खिलाफ थाना बहराम में आईपीसी की धारा 121, 121 ए, 10/13 अनलाफुल एक्टिविटीज एक्ट और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement