two students effected current in kaithal Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस की छत पर बैठे 2 छात्रों को करंट लगा, विरोध में रास्ता जाम

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 5:19 PM (IST)
बस की छत पर बैठे 2 छात्रों को करंट लगा, विरोध में रास्ता जाम
छात्रों का कहना है कि कॉलेज के लिए बस की सुविधा नहीं होने के कारण छात्रों को सवारियों से ओवरलोड बसों की छत पर सफर करना पड़ता है, इस कारण हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। छात्र शाहनवाज हुसैन का कहना है कि भीमराव अंबेडकर कॉलेज कैथल के छात्रों के लिय कोई बस कॉलेज के बाहर नहीं रुकती। इसलिए छात्र कॉलेज पहुंचने के लिए बस अड्डे जाकर बस में बैठ जाते हैं कई छात्रों को जगह नहीं मिलने पर छत पर बैठना पड़ता है। बुधवार को भी बस में लगभग 150 सवारियां थी और छात्र मजबूरी में बस की छत पर बैठे हुए थे। छत पर बैठे 2 छात्रों को बिजली के तार से करंट लग गया। छात्रों ने भीमराव अंबेडकर कॉलेज कैथल के लिए उचित बसों का प्रबंध करने और सभी बसों को कालेज के आगे रुकने के निर्देश जारी करने की मांग की है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement