Two senior BSP leaders join BJP in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:00 am
Location
Advertisement

UP में बसपा को लगा झटका, BSP के 2 नेता भाजपा में शामिल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 06 दिसम्बर 2019 12:50 PM (IST)
UP में बसपा को लगा झटका, BSP के 2 नेता भाजपा में शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक और बड़ा झटका लगा है। बसपा प्रमुख मायावती के करीबी त्रिभुवन राम और पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। विनोद सिंह दिवंगत कांग्रेस नेता के.एन. सिंह के बेटे हैं। वह बसपा सरकार में मंत्री थे और सुल्तानपुर के निवासी हैं। वहीं मायावती के शासनकाल में इंजीनियर से नेता बने त्रिभुवन राम पीडब्ल्यूडी के प्रमुख थे। इसके साथ ही वह लखनऊ और नोएडा में बनाए गए दलित स्मारकों और पार्कों के प्रभारी भी थे।

पीडब्ल्यूडी प्रमुख रहने के दौरान मायावती सरकार ने उनका कार्यकाल दो बार बढ़ाया था।
बीते गुरुवार को राम ने संवाददाताओं से कहा था कि बसपा अपने जातिवादी नजरिए के कारण अपनी प्रासंगिकता गंवा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement