Two sagittal sisters drowned with soil collapse, one died for second treatment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:21 pm
Location
Advertisement

मिट्‌टी ढहने से दबी दो सगी बहिनें,एक की मौत दूसरी इलाज के लिए बारां रेफर

khaskhabar.com : बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 4:06 PM (IST)
मिट्‌टी ढहने से दबी दो सगी बहिनें,एक की मौत दूसरी इलाज के लिए बारां रेफर
बारां। छीपाबडौद थाना क्षैत्र के मिश्रोली गांव के निकट एक खदान में मिट्टी खोदने गई दो सगी बहनें मिट्टी के नीचे दब गई। दोनो बहिने अपने कच्चे घर की लीपापोती करने हेतु मिट्टी लेने गई थी। मिट्टी ढहने की घटना के बाद पास ही खेत पर काम कर रहे किसान ने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से मिट्टी से बाहर निकाल कर -चिकित्सालय पंहुचाया जिनमें बडी बहन सीता बंजारा(22) की मौत हो गई। छोटी बहन पिंकी (15) की हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बारां रेफर कर दिया। थानाधिकारी रतन सिंह भाटी भी मौके पर पंहुचकर मामले की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement