Two people killed blast in Afghanistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफगानिस्तान : विस्फोट में 2 लोगों की मौत, पांच घायल

khaskhabar.com: रविवार, 23 जुलाई 2017 12:40 PM (IST)
अफगानिस्तान : विस्फोट में 2 लोगों की मौत, पांच घायल
काबुल। अफगानिस्तान के तखार प्रांत की राजधानी तालुकान में एक दुकान में एक मोर्टार शेल फटने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता खलील असिर ने शनिवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, ‘‘विस्फोट दोपहर के करीब एक लोहार की दुकान में हुआ। यहां एक व्यक्ति मोर्टार शेल बेचने के लिए लाया था जिसके अचानक फट जाने से दो लोगों की मौत हो गई।’’ आसीर ने बताया कि मृतकों में एक किशोर शामिल है। घायलों को शहर के नजीदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement