Two people including drug peddling arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशीले पाउडर सहित दो लोगों को गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 मई 2017 8:45 PM (IST)
नशीले पाउडर सहित दो लोगों को गिरफ्तार
कपूरथला। नशा विरोधी मुहिम के तहत पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर नशीले पाउडर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी वरियाम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में नशा तस्कर मिस रत्नजोत उर्फ़ मानो का भाई हरप्रीत सिंह उर्फ काला निवासी गांव तोती है,जिससे डल्ला मार्ग पर 110 ग्राम नशीले पदार्थ की बरामदगी हुई। उन्होंने बताया कि काला पर पहले भी नशा तस्करी के चार मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि काला ने पूछताछ में बताया कि वह और उसकी बहन मानो दिल्ली से नशीला पाऊडर लाकर क्षेत्र में थोक में सप्लाई करते हैं। उसने काबूल किया है कि 50 ग्राम नशीले पाऊडर की सप्लाई पम्मा निवासी लाटीयांवाल को की है। जिसकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश है। दूसरे मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी सर्बजीत सिंह ने बताया कि गांव माछीजोआ समीप सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा निवासी लाटीयांवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस अवसर एएसआई कृपाल सिंह,केवल सिंह, अमरजीत सिंह रीडर,हवलदार जोगिंदर सिंह, आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement