Two militants killed in Arunachal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:17 am
Location
Advertisement

अरुणाचल : असम राइफल्स ने 2 उग्रवादियों मार गिराए

khaskhabar.com : गुरुवार, 01 फ़रवरी 2018 2:14 PM (IST)
अरुणाचल : असम राइफल्स ने 2 उग्रवादियों मार गिराए
गुवाहाटी। अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स ने गुरुवार को दो उग्रवादियों को मार गिराया। एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना चांगलांग जिले के शंकपाणि में घटित हुई। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने कहा कि मारे गए उग्रवादियों में से एक उल्फा के वार्ता-विरोधी धड़े से जुड़ा था, जबकि संदेह है कि दूसरे का संबंध मणिुपर के एक उग्रवादी संगठन से था।

असम राइफल्स के एक प्रवक्ता ने कहा, विशेष जानकारी के आधार पर हमारे जवानों ने शंकपाणि में एक अभियान चलाया। उन्होंने कहा, दो उग्रवादियों ने हमारे जवानों पर गोलीबारी करके उन्हें पलटवार करने के लिए मजबूर किया, जिससे दोनों मारे गए। मारे गए उग्रवादियों के पास से बंदूक, गोलाबारूद और हथगोले बरामद हुए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement