Two killed in horrific Ghaziabad accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:08 pm
Location
Advertisement

गाजियाबाद : सडक़ दुर्घटना में 2 लोगों की मौत

khaskhabar.com : शुक्रवार, 08 जून 2018 8:58 PM (IST)
गाजियाबाद : सडक़ दुर्घटना में 2 लोगों की मौत
गाजियाबाद। गाजियाबाद में शुक्रवार को एक पिक-अप वैन एक ट्रैक्टर से हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। ट्रैक्टर की ट्रॉली में लोहे की छड़ें लदी हुई थीं, और छड़ें ट्रॉली के बाहर लटक रही थीं।

यह दुर्घटना कवि नगर क्षेत्र में रॉयल कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर हुई।

पुलिस ने बताया पिक-अप सवार दिल्ली के पटेल नगर निवासी उत्तराखंड के नैनीताल जा रहे थे, जब एक कट से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सडक़ पर आ गया, जिससे दुर्घटना हो गई।

पुलिस निरीक्षक पी.एल. त्रिपाठी ने कहा, ‘‘लोहे की छड़ें पिक-अप के सामने का शीशा तोड़ती हुईं अंदर घुस गईं, जिससे रविशंकर मेहरा और गणपत मेहरा की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।’’

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement