two injured in car accident in ambedakar nagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:36 am
Location
Advertisement

कार ने 5 लोगों को कुचला, 2 की हालत गंभीर

khaskhabar.com : मंगलवार, 30 मई 2017 10:32 PM (IST)
कार ने 5 लोगों को कुचला, 2 की हालत गंभीर
अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने खरीदारी करने निकले एक ही परिवार के पांच लोगों को रौंद दिया। पांचों घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों एवं पुलिस की तत्परता से दुर्घटना करने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया एवं चालक को हिरासत में ले लिया गया।

मंगलवार को आलापुर थाना क्षेत्र के इंदईपुर बाजार में रामनगर की तरफ से बसखारी की ओर जा रही मारुती कार ने खरीददारी करने निकले अछती गांव निवासी महेंद्र उनकी पत्नी गीता, रिश्तेदार रीता, किरन, व आशीष को रौंद दिया। सभी को काफी चोटें आई हैं। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने पीछाकर वाहन को चालक सहित पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष देवीचरन गुप्ता ने बताया कि घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। वाहन चालक हिरासत में है।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement