Advertisement
दो आईएएस और तीन एचसीएस अफसरों का तबादला

इसके अतिरिक्त, एचसीएस अधिकारी शिव प्रसाद, राम कुमार सिंह, सज्जन सिंह और सुशील कुमार-॥ के पहले जारी किए गए स्थानांतरण आदेश तुरन्त प्रभाव रद्द कर दिए गए हैं। अत: शिव प्रसाद, आयुक्त नगरनिगम पानीपत और राम कुमार सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-सीईओ, डीआरडीए, अम्बाला, विशेष अधिकारी एपीजेड अम्बाला और सचिव आरटीए के अपने वर्तमान पद पर ही कार्य करते रहेंगे, जबकि सज्जन सिंह एवं सुशील कुमार-॥ के स्थानांतरण आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
निदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हरियाणा चण्डीगढ़ के कार्यालय में नियुक्त लेखा अधिकारी हरविन्द्र सिंह वालिया को वित्त विभाग (वेतन संशोधन शाखा)में, निदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य हरियाणा, चण्डीगढ़ की लेखा अधिकारी गीता गर्ग को निदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हरियाणा चण्डीगढ़ के कार्यालय में और वित्त विभाग (वेतन संशोधन शाखा) के लेखा अधिकारी सत्य प्रकाश वर्मा को निदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य हरियाणा, चण्डीगढ़ के कार्यालय में स्थानंतरित किया गया है।
मुख्य प्रशासक, हुडा पंचकूला के कार्यालय में नियुक्त लेखा अधिकारी अरविन्द्र कुमार और पुलिस महानिदेशक, हरियाणा पंचकूला के लेखा अधिकारी शिव कुमार मित्तल एक-दूसरे का स्थान ग्रहण करेंगे। इसी प्रकार,निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विश्लेषण हरियाणा,पंचकूला के लेखा अधिकारी अरुण कुमार और निदेशक तकनीकी शिक्षा बोर्ड, पंचकूला के मोहन सिंह एक दूसरे का स्थान ग्रहण करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रबंध निदेशक, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लि0, पंचकूला की लेखा अधिकारी उषा रानी और मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंचकूला के संजीव जैन एक-दूसरे का स्थान ग्रहण करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


