Advertisement
झारखंड के लातेहार में दो हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष किया सरेंडर

नक्सलवाद के खिलाफ झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से लगातार चलाए जा रहे अभियान से नक्सलियों के संगठन कमजोर पड़े हैं। दोनों नक्सलियों के परिजनों ने छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार और सीआरपीएफ के अधिकारियों से संपर्क किया था और उनके आत्मसमर्पण की इच्छा जताई थी।
लातेहार जिले के एसपी की सहमति के बाद मंगलवार को दोनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। एसपी ने कहा कि लातेहार को पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाने का अभियान चल रहा है। आत्मसमर्पण न करने वाले नक्सली या तो पकड़े जाएंगे या फिर उनका खात्मा होगा।
सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर ने भी चेतावनी दी कि जो नक्सली मुख्य धारा से बाहर रहेंगे, उन्हें गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा।
झारखंड पुलिस की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, वर्ष 2024 में पुलिस ने 244 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जबकि 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में चार जोनल कमांडर, एक सब जोनल कमांडर और तीन एरिया कमांडर शामिल थे। इस वर्ष पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में कांडे होनहांगा, सिंघराई मनोज, बुद्धराम मुंडा, जांगा, सूर्या, सपनी हांसदा, हरेंद्र गंझु, ईश्वरी गंझु और रादुंग बोदरा शामिल थे।
इस साल जनवरी महीने में भी पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक चार नक्सली मारे गए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


