जिलाप्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए शहर के गणेश भक्तों के लिए दस बड़े तालाब बनवा कर उसमें छोटी बड़ी मूर्तियों को विसर्जित कराया। वहीं विसर्जन स्थल पर पुलिस की खासी सुरक्षा दिखाई दी। गंगा किनारे स्थित परमट शिव मंदिर के किनारे नगर निगम ने अपने कर्मचारी लगा कर एक बड़ा तालाब खुदवा कर उसमें अंतिम दिन शहर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। उनका कहना है कि इससे गंगा में प्रदूषण भी नहीं होगा।