Two gangrape accused arrested in Rewari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:48 am
Location
Advertisement

रेवाड़ी में छात्रा से गैंगरेप के दो आरोपी 11 दिन बाद गिरफ्तार

khaskhabar.com : रविवार, 23 सितम्बर 2018 1:39 PM (IST)
रेवाड़ी में छात्रा से गैंगरेप के दो आरोपी 11 दिन बाद गिरफ्तार
रेवाड़ी। हरियाणा प्रदेश को हिला देने वाला छात्रा से गैंगरेप मामले में दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने महेंद्रगढ़ जिले से शनिवार की देर रात पकडा है। पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार, इस गैंगरेप की जांच कर रही एसआईटी ने शनिवार देर रात को महेन्द्रगढ जिले से आरोपी पंकज और मनीष को गिरफ्तार किया है। इस घटना का मास्टरमाइंड नीशू पहले ही दबोच लिया गया है।

पुलिस इन आरोपियों की तलाश में कई टीमें बनाकर दबीश दे रही थी। निशू के अलावा इस केस में दो अन्य आरोपियों डॉक्टर संजीव और ट्यूबवेल मालिक दीन दयाल को भी पहले ही दबोच लिया गया है। इन तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मेधावी छात्रा से रेप की साजिश आरोपी निशू ने ही रची थी। उल्लेख है कि पीडि़त छात्रा को नशे के इंजेक्शन लगाकर उसके साथ बर्बरतापूर्वक करीब दर्जनभर लोगों ने 8 घंटे तक रेप किया। एफआईआर में अभी सिर्फ तीन आरोपियों के ही नाम है। डॉक्टर के पहुंचने तक पीडि़ता का ब्लड प्रेशर काफी लो हो गया था। पीडि़ता की स्वास्थ्य पहले से काफी सुधार है और वह धीरे-धीरे इस ट्रॉमा से बाहर आ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement