Two drops of polio vaccine effective in protecting life: Bidhan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पोलियो की दो बूंद जीवन को सुरक्षित रखने में कारगर : बिढ़ान

khaskhabar.com: रविवार, 29 जनवरी 2017 10:55 PM (IST)
पोलियो की दो बूंद जीवन को सुरक्षित रखने में कारगर : बिढ़ान
झज्जर। पोलियो की दो बूंद जीवन को सुरक्षित रखने में कारगर है। पोलियो अभियान का सुरक्षा चक्र से पोलियो जैसी बीमारी करीब-करीब खत्म होने के कगार पर है। यह बात उपायुक्त आर.सी. बिढ़ाण ने कही। वे रविवार को सामान्य अस्पताल के प्रागंण में पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने स्वयं भी नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई।उपायुक्त ने कहा कि सभी अभिभावक 5 साल तक के सभी बच्चो को पोलियो की दवा अवश्य पिलंएं। सिविल सर्जन डा. रमेश धनखड़ ने बताया कि पहले दिन सभी टीमें बूथ पर व दूसरे और तीसरे दिन घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाऐंगी व इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 575 टीमें, 65 मोबाईल टीमें व 30 ट्रांजिट टीमो का गठन जिले के सभी 5 वर्ष तक की आयु के बच्चो को प्रतिरक्षित करने के लिए किया गया है। जिले में गठित सभी बूथो पर 575 टीमो द्वारा रविवार 29 जनवरी को अपने-अपने बूथो पर आएं व लाए गए सभी बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। सभी 65 मोबाईल टीमों ईंट-भट्टों, निर्माणाधीन ईमारतो, व दूर दराज पर मिलने वाले सभी 5 वर्ष तक की आयु के बच्चो को दवा पिलाएगी 30 ट्रंजिट टीमों द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अथवा भीड़ वाली जगहो पर बच्चो को दवा पिलाएगी। दिनांक 30 व 31 जनवरी को सभी टीमें जिले के सभी घरो में घर-घर जाकर बच्चो को दवाई पिलाऐंगी। 1,30,000 बच्चो को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सुभाष चंद्र व कुलदीप अर्बन नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

[@ हम लिखते हैं दोनों हाथ से, दायां हो या बायां]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement