Two criminals nabbed in Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:03 am
Location
Advertisement

हरियाणा में दो लाख रुपए के इनामी बदमाश सहित 2 गिरफ्तार

khaskhabar.com : मंगलवार, 15 जनवरी 2019 7:24 PM (IST)
हरियाणा में दो लाख रुपए के इनामी बदमाश सहित 2 गिरफ्तार
गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस की अपराध शाखा ने दो लाख रुपये के इनामी एक कुख्यात अपराधी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने कहा कि अदालत ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

पुलिस उपायुक्त शमशेर सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि हल्की गोलीबारी के बाद चांद (24) और विकास (29) को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों हत्या के छह मामलों सहित एक दर्जन से ज्यादा जघन्य अपराधों में वांछित हैं। इनमें दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन (आईएमटी) के भूमि अधिकारी की हत्या भी शामिल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement