Advertisement
कर्नाटक: बिजली के करंट से दो बच्चों और तीन जानवर की मौत
कलबुर्गी। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में करंट लगने से दो बच्चों और तीन बकरियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खेत में लगे फसल की जानवरों सुरक्षा के लिए खेत मालिक ने चारों तरफ से तार से घेर दिया था और उसमें करंट प्रवाहित कर दिया था। यह घटना कलबुर्गी जिले के जेवारगी गांव की बताई जा रही है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपनी बकरी को चराने के लिए उधर गुजर रहे थे तभी वह उन तार के संपर्क में आ गए। जिसके बाद दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
फसल को बचाने के लिए मालिक ने खेत में करंट लगाया था जिसमें उलझ कर दो बच्चों की मौत हो गई। घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लोगों की लापरवाही के कारण कई लोगों की जान तक जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement