Two cars collided at the Nahargarh sanctuary hills, 1 death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाहरगढ़ अभयारण्य की पहाडिय़ों पर टकराई दो कार, 1 की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 1:55 PM (IST)
नाहरगढ़ अभयारण्य की पहाडिय़ों पर टकराई दो कार, 1 की मौत
जयपुर। राजधानी के नाहरगढ़ अभयारण्य की पहाडिय़ों में तेजी से चल रही दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। इस भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई है। इसके अलावा 5 युवक घायल हो गए हैं। इनमें एक की हालत बेहद गंभीर है। असल में कुछ युवक अपनी कार से अजमेर से जयपुर घूमने आए थे। यहां वे नाहरगढ़ अभयारण्य की पहाडिय़ों पर पहुंचे लेकिन, रास्ते में ही कार की तेज स्पीड को नियंत्रित नहीं कर पाए और सामने से आ रही कार से भिड़ गए। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों कारों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से एक कार में बैठे अजमेर निवासी नवीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ घूमने आए 5 युवक बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। नवीन की बॉडी को एसएमएस की मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि घायलों को भी एसएमएस में ही भर्ती कराया गया है। पुलिस व अन्य जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गई हैं, जिन्होंने प्रारंभिक रूप से यह जानकारी दी है। [@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement