Two buses collide 2 killed many injured in sambhal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:27 am
Location
Advertisement

दो बसों की टक्कर ,2 की मौत कई घायल

khaskhabar.com : बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 7:11 PM (IST)
दो बसों की टक्कर ,2 की मौत  कई घायल
संभल | दिल्ली से अपने घर दीपावली मनाने आ रहे यात्रियों से भरी रोडवेज बसों की आपस में आमने सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई है| जिस समय यात्री सो रहे थे उस समय ये भीषण हादसा पेश आया |

बदायूँ से आ रही बस इतनी तेज थी कि उसका चालक बस को कंट्रोल नहीं कर सका और सामने से आ रहीबस से आ भिड़ी |


यात्रियों में चीख पुकार मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि मौके पर पहुँच गए और घटना स्थल से सरकारी एम्बुलेंस द्वारा घायलों को सरकारी अस्पतालों में भेजवाने लगे | हादसा इतना भयानक था की सरकारी मशीनरी के भी हाथ फूल गए |

ज्यादा गंभीर लोगों को अलीगड़ रेफर कर दिया है |दो यात्रियों की ज्यादा गंभीर होने से मौके पर ही मौत हो गई |अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है |

मृतकों की अभी पहचान नही हो सकी है | घायल यात्रियों की जुबानी हमें कुछ पता नहीं चला, जब हम सो रहे थे तब हादसा हुआ और जब होश में आये तो अपने आप को अस्पताल में पाया |

दोनों बसों के चालक बस छोड़ कर फरार हो गए |गुन्नौर कोतवाली के बदायूँ दिल्ली रोड पर यह भीषण हादसा हुआ है |

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement