Two brothers drown in Yamuna-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:51 am
Location
Advertisement

यमुना में नहाने गए 2 सगे भाई डूबे, मौत

khaskhabar.com : मंगलवार, 16 जुलाई 2019 11:58 AM (IST)
यमुना में नहाने गए 2 सगे भाई डूबे, मौत
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में सोमवार को नहाने गए दो सगे नाबालिग भाइयों की डूबने से मौत हो गई। यह जानकारी एएसपी ने दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि लखनपुर गांव निवासी कल्लू के दो नाबालिग बेटे यासीन (14) और आसिफ (10) अपने ताऊ राजकुमार के साथ गांव के किनारे से बह रही यमुना नदी में सोमवार सुबह नहाने गए थे। उसी दौरान दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

ताऊ के शोर मचाने पर नदी में नहा रहे अन्य ग्रामीणों ने पानी से दोनों भाइयों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि बबेरू के सीओ और कमासिन पुलिस मौके पर है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement