Two brother-in-law arrested in online thug, BMW car and one Odi recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:41 pm
Location
Advertisement

ऑनलाइन ठगी में दो सगे भाई गिरफ्तार, BMW कार और एक ओडी बरामद

khaskhabar.com : शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 7:10 PM (IST)
ऑनलाइन ठगी में दो सगे भाई गिरफ्तार, BMW कार और एक ओडी बरामद
जयपुर। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने ई-कॉमर्स वेबसाइड पर सस्ते मोबाइल दिलवाने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपए ठगी के मामले में दो संगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक ओडी व एक बीएमडब्लयू कार बरामद की है। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमाण्ड पर सौंपा गया है।

एसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि ठगी के मामले में मूलत: बरडौद अलवर हाल मंगलम ग्रांड सिटी भांकरोटा निवासी आरोपित सूरज बंसल (23) व उसके भाई आकाश बंसल (21) को गिर तार किया है। सीकर रोड विद्याधर नगर निवासी निकुंज गुप्ता ने 21 अप्रैल को मामला दर्ज कराया था। ई-कॉ र्स वेबसाइड के जरिए आरोपित दोनों भाईयों व उसने साथियों ने उसको सस्ती दर पर मोबाइल दिलाने का झांसा दिया।

बातों में आने पर आरोपितों ने करीब साढ़े नौ लाख रुपए ले लिए। मोबाइल दिलाने के लिए दबाव बनाने पर आरोपितों ने ओर रकम की मांग की। ठगी का एहसास होने पर पीडि़त ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपित भाईयों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से बीएमडब्ल्यू कार और एक ओडी कार और 1 लाख 95 हजार रुपए जब्त किए है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर ठगी में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement