Two BDO special adverse entry 12 officers prevented wages-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:24 pm
Location
Advertisement

दो बीडीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि, 12 अफसरों का रोका वेतन

khaskhabar.com : रविवार, 29 जनवरी 2017 11:40 PM (IST)
दो बीडीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि, 12 अफसरों का रोका वेतन
गोंडा। मनरेगा योजनान्तर्गत वेबसाइट पर प्रदर्शित एक्टिव जॉबकार्डों के आधार फीडिंग, आधार बेस पेमेन्ट एवं जॉबकार्ड वेरीफिकेशन के कार्य में निर्देश के बावजूद लापरवाही बरतने पर असंुतष्ट जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जनपद के 12 खण्ड विकास अधिकारियों का वेतन रोकते हुए दो खण्ड विकास अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

जिलाधिकारी के अनुसार, विकासखण्ड नवाबगंज, पण्डरीकृपाल, झंझरी, करनैलगंज, तरबगंज, कटरा बजाार, वजीरगंज, छपिया, बभनजोत, रूपईडीह, बेलसर, एवं मुजेहना तथा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा एवं सहायक लेखाकार (पटल सहायक) का माह जनवरी 2017 का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। साथ ही जनपद में कुल एक्टिव जाबकार्ड धारकों 148568 के सापेक्ष मात्र 11882 श्रमिकों का जॉबकार्ड वेरीफाई किया गया है, जो मात्र 8.00 प्रतिशत है, जिसमें विकास खण्ड पण्डरी कृपाल एवं तरबगंज की जॉबकार्ड वेरीफिकेशन शून्य है। खण्ड विकास अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी पण्डरी कृपाल पन्नालाल एवं खण्ड विकास अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी तरबगंज प्रभात कुमार श्रीवास्तव को अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है।

[@ ये युवक रोज खा जाता है छिपकली और बिच्छू]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement