two arrested with women in hardoi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:11 am
Location
Advertisement

सरकारी कार्यालय बना अय्याशी का अड्‌डा, महिला सहित 2 गिरफ्तार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 2:07 PM (IST)
सरकारी कार्यालय बना अय्याशी का अड्‌डा, महिला सहित 2 गिरफ्तार
हरदोई। शहर में जिला गन्ना उत्पादक सहकारी समिति कार्यालय में गन्ना सचिव को पुलिस ने एक महिला के साथ संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। वहीं उनके दो साथी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनके दोनों साथियों की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस ने बताया कि मुखबिर ने कार्यालय में महिला सहित कुछ लोगों की संदिग्ध मौजूदगी की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक महिला के साथ तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस ने महिला के साथ एक आरोपी को पकड़ लिया जिसने खुद को सचिव बताते हुए पुलिसकर्मियों से गाली गलौज व हाथापाई की। जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने सचिव को जेल भेज दिया है। महिला के दो छोटे बच्चे हैं और उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement