Advertisement
कोविन पोर्टल डेटा लीक मामले में दो गिरफ्तार

बता दें कि इस महीने की शुरूआत में, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 वैक्सीन लाभार्थियों के डेटा को लेकर इसे पूरी तरह से सुरक्षित बताया था।
वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया है कि 'टेलीग्राम (ऑनलाइन मैसेंजर एप्लिकेशन) बीओटी' का उपयोग करके, जिन व्यक्तियों को टीका लगाया गया है, उनका व्यक्तिगत डेटा लीक किया जा रहा है। यह बताया गया कि बीओटी में लाभार्थी के मोबाइल नंबर या आधार नंबर को डालकर ही डेटा लीक किया जा सकता है।
मंत्रालय ने यह भी कहा था कि कोविन पोर्टल पर वेब एप्लिकेशन फायरवॉल, एंटी-डीडीओएस, एसएसएल/टीएलएस, नियमित भेद्यता मूल्यांकन, पहचान को लेकर तमाम सुरक्षा उपाय मौजूद हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


