two arrested for posting provocative posts after Kasganj violence-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:47 pm
Location
Advertisement

कासगंज हिंसा के बाद भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में 2 गिरफ्तार

khaskhabar.com : मंगलवार, 06 फ़रवरी 2018 5:00 PM (IST)
कासगंज हिंसा के बाद भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में 2 गिरफ्तार
कासगंज| उत्तर प्रदेश के कासगंज में पिछले दिनों हुई सांप्रदाियक हिंसा के बाद से पुलिस घटना के साजिशकर्ताओं को तलाशने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भड़काऊ संदेश भेजने वाले एक ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, कासगंज हिंसा में व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक और भड़काऊ संदेश पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने ग्रुप एडमिन राम सिंह और ग्रुप सदस्य अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। यह लोग आगजनी का वीडियो और भड़काऊ बातें लिखकर पोस्ट करते थे।

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुई एक झड़प ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया था। इस हिंसा में एक युवक चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदन के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement