twenty three got severe burn injuries in marriage ceremony in vidisha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:16 pm
Location
Advertisement

विवाह समारोह में आग, 23 झुलसे 

khaskhabar.com : रविवार, 07 मई 2017 6:12 PM (IST)
विवाह समारोह में आग, 23 झुलसे 
विदिशा | मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में शनिवार रात एक विवाह समारोह के मंडप रस्म के दौरान रसोई गैस सिलेंडर से रिसी गैस से आग लग गई और इसमें 23 लोग झुलस गए, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है।

कोतवाली थाने के प्रभारी एस.एन. पांडेय ने रविवार को कहा कि जतरापुरा निवासी नबलसिंह कुशवाहा की बेटी का रविवार को विवाह है, इसके एक दिन पहले शनिवार को मंडप का आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों को भोजन के लिए बुलाया गया था।

तिवारी के अनुसार, भोजन पकाने में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था, और इसी दौरान एक सिलेंडर से गैस रिसी और वह आयोजन स्थल के बड़े हिस्से में फैल गई और आग लग गई, जिनमें 23 लोग झुलस गए। इसमें से 19 लोगों का विदिशा के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल चार अन्य लोगों को उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement