turn out Uncontrolled tractor trolley, one killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेक्टर ट्राॅली, एक की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अप्रैल 2017 10:08 PM (IST)
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेक्टर ट्राॅली, एक की मौत
धौलपुर। कोतवाली थाना इलाके के भेसेना वनखंडी मार्ग पर सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य मजदूर गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार डामर से भरी ट्रेक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना उस समय हुई, जब पंचगांव से सेबू, विरमा, निरोतीलाल और मनरुप ट्रेक्टर ट्राॅली में डामर भरकर सड़क की मरम्मत के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement