Tubewell digging sewerage line-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नलकूप खोदकर डाल दी सीवरेज लाइन!

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अप्रैल 2017 11:47 PM (IST)
नलकूप खोदकर डाल दी सीवरेज लाइन!
रामदेवरा (जैसलमेर)। गांव में निर्मित धर्मशालाओं व होटलों से निकलने वाले गंदे पानी को जमीन में नलकूप खोदकर निजी सीवरेज लाइन डालने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। इस दौरान ग्राम पंचायत के समक्ष शिकायत पेश कर ऐसे नलकूपों को बंद करने की मांग की। जानकारी के अनुसार गांव में स्थित कुछ धर्मशालाओं व होटलों के मालिकों की ओर से गंदे पानी के लिए पक्का गटर का निर्माण नहीं करवाकर 10 या 12 इंच व्यास का नलकूप खोदकर उसमें अपनी धर्मशाला व होटल की गटर लाइन व पानी के पाइप जोड़ दिए गए हैं। ऐसे में आसपास स्थित अन्य मकानों, धर्मशालाओं व होटलों के नलकूपों व टांकों में गंदा पानी आने की आशंका बढ़ गई है। इसी को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को एक ज्ञापन सौंपकर इस तरह के गंदे पानी के नलकूपों को सर्वे करवाकर उन्हें बंद करवाने की मांग की। ग्राम पंचायत की टीम ने किया मौका मुआयना ग्रामीणों की शिकायत पर ग्रामसेवक इच्छालाल माली के नेतृत्व में टीम ने मौका मुआयना किया। उन्होंने देखा कि यात्रिका धाम के संचालकों की ओर से धर्मशाला के पास ग्राम पंचायत की सडक़ को बिना किसी अनुमति के तोडकऱ धर्मशाला के पीछे खुदवाए गए नलकूप में गटर लाइन डाल दी गई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement