TSR jawan shoots wife, children and self in Tripura-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 10:23 am
Location
Advertisement

त्रिपुरा में जवान ने पत्नी, बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की

khaskhabar.com : मंगलवार, 08 मई 2018 2:25 PM (IST)
त्रिपुरा में जवान ने पत्नी, बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की
अगरतला। त्रिपुरा की राजधानी के बाहरी इलाके में एक सुरक्षाकर्मी ने मंगलवार को अपनी पत्नी और दो बच्चों को गोली मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 40 वर्षीय नायक माणिक घोष ने अपनी पत्नी रत्ना घोष (29) व दो बच्चों जीतराज (11) व ऋतिका (2) को सर्विस राइफल से गोली मार दी।

उन्होंने यह राइफल अपने एक सहयोगी से चुराई थी। घोष त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) की पहली बटालियन से हैं। पारिवारिक कलह को इस घटना का कारण माना जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement