Advertisement
ज्यादा पानी उपयोग वाले उद्योगो को ट्रीटीड वाटर सप्लाई करेंगे

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तगी ने कार्यशाला में अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के पानी को रियुज करने की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में एसटीपी के सफल क्रियान्वयन के बाद शाहबाद, लाडवा और पेहवा में 3 ओर पायलट प्रोजेक्ट पूरे किये गए हैं, जिनमें सोलर पम्पिंग सिस्टम लगाया गया है। इन तीनों प्लांटों से अक्टूबर माह तक सिंचाई के लिए पानी लेना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में एसटीपी लग रहे हैं, जिससे सिंचाई के लिए एसटीपी द्वारा ट्रीटीड पानी का उपयोग किया जाएगा और साफ व पीने के पानी की बचत होगी।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने कार्यशाला में कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करना तथा हर घर को सीवरेज का कनेक्शन देना है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं कि राज्यों में चल रहे सभी थर्मल प्लांट एसटीपी से बाहर निकलने वाले पानी का ही उपयोग करें। हरियाणा सरकार ने इस पर कार्य आरंभ कर दिया है और जल्द ही राज्य में भी इसे लागू कर दिया जाएगा।
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



