Trump signals support for improved background checks for guns-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रंप बंदूक नियंत्रण नियमों में सुधार को सहमत

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 09:12 AM (IST)
ट्रंप बंदूक नियंत्रण नियमों में सुधार को सहमत
वाशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड टं्रप ने बंदूक खरीदने की मंजूरी दिए जाने से पहले शख्स की पृष्ठभूमि की सटीक तरीके से जांच करने के प्रयासों के प्रति समर्थन जताया है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह ऐलान फ्लोरिडा के स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना के पांच दिनों बाद आया है। इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना को स्कूल के ही पूर्व छात्र निकोलस क्रूज ने अंजाम दिया था, जिसके मानसिक स्वास्थ्य की जांच पहले हो चुकी है। ट्रंप ने टेक्सास के सीनेटर जॉन कॉर्निन के साथ बात की। जॉन कॉर्निन ने नवंबर 2017 में बंदूक नियंत्रण संबंधी विधेयक को सदन में सहप्रस्तावित किया था, जिसमें बंदूक लाइसेंसधारियों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच और उनके आपराधिक रिकॉर्ड और पृष्ठभूमि की गहनता से जांच करने के लिए इन्हें नेशनल इंस्टेट क्रिमिनल बैकग्राउंड चेक सिस्टम (एनआईसीएस) को दिया जाता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव साराह हकाबी सैंडर्स ने कहा, ‘‘ट्रंप ने शुक्रवार को इस द्विदलीय विधेयक के बारे में सीनेटर कॉर्निन से बात की थी। इस विधेयक को कॉर्निन और डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी ने पेश किया था।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement