Advertisement
ईरान का पीस ऑफर ट्रंप ने ठुकराया : परमाणु कार्यक्रम पर चुप्पी बनी वजह, मध्य-पूर्व में तनाव बरकरार

एक तरफ जहाँ अमेरिका से बातचीत अधर में है, वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की कोशिश में हैं। पिछले 48 घंटों में उन्होंने पाकिस्तान, ओमान और रूस का दौरा किया है। अराग़ची की इन यात्राओं का मकसद अमेरिका पर दबाव बनाना और मध्य-पूर्व में ईरान की स्थिति को मजबूत करना माना जा रहा है।
गौरतलब है कि इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की बातचीत होने वाली थी, जो अंतिम समय में रद्द हो गई। इसके बाद ट्रंप ने अपने दूतों का दौरा रद्द करते हुए तीखा रुख अपनाया था और कहा था कि ईरान चाहे तो अपना प्रस्ताव फोन के जरिए भी भेज सकता है। फिलहाल, शांति की मेज पर वार्ता की जगह फिर से कूटनीतिक तनातनी ने ले ली है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


