khaskhabar.com: रविवार, 26 मार्च 2017 10:58 PM (IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आतंकवाद रोधी मामलों से संबंधित एक सलाहकार ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों की तुलना तिलचट्टों से की और आईएस को मिटा देने की शपथ ली। व्हाइट हाउस के उप सहायक सेबस्तियन गोरका ने शनिवार को फॉक्स न्यूज से कहा, हम आईएस को नष्ट कर देंगे। हम धरती से उनका नामोनिशान मिटा देंगे।
उन्होंने कहा, लेकिन इससे पहले कि हम उन सभी पर काबू पाएं, क्या होगा? जिस प्रकार लाइट जलाने पर कुछ तिलचट्टे तेजी से इधर-उधर दौडऩे लगते हैं, वैसे ही उनमें से भी कुछ इधर-उधर दौड़ेंगे। हम उन्हें यहां आने से रोकना चाहते हैं। गोरका ने कहा कि छह मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका प्रवेश पर प्रतिबंध के ट्रंप के कार्यकारी आदेश का मकसद आतंकवादियों को मध्य पूर्व से अमेरिका आने से रोकना है।