Trump anger on One China policy, says China can not dictate us Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भडक़े ट्रंप,कहा-हम पर हुक्म न चलाए चीन

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 12:51 PM (IST)
भडक़े ट्रंप,कहा-हम पर हुक्म न चलाए चीन
अमेरिका ने 1979 से ही ताईवान पर चीन के रुख का सम्मान किया है, जिसे चीन अपने से अलग हुआ प्रांत मानता है। लेकिन ट्रंप ने कहा कि चीन से रियायत नहीं मिलने पर उन्हें यह नजर नहीं आता कि इसे जारी रखा जाए। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से रविवार को कहा, मैं वन चाइना पॉलिसी पूरी तरह समझता हूं। लेकिन मुझे नहीं मालूम कि यदि हम व्यापार समेत अन्य चीजें करने के लिए चीन के साथ सौदा नहीं कर पाते हैं तो हम वन चाइना पॉलिसी से क्यों बंधे हैं। उन्होंने कहा, दक्षिण चीन सागर के मध्य में विशाल किला बनाकर तथा अवमूल्यन एवं सीमा पर हमारे ऊपर भारी कर लगाकर चीन हम पर बुरी तरह चोट पहुंचा रहा है जबकि हम उन पर कर नहीं लगाते। चीन को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, स्पष्ट कहूं तो वह उत्तर कोरिया मामले में हमारी मदद नहीं कर रहा। आप उत्तर कोरिया के समीप हैं, आपके पास परमाणु हथियार हैं और चीन उस समस्या का हल कर सकता था। वह हमारी बिल्कुल मदद नहीं कर रहा। अतएव मैं नहीं चाहता कि चीन मुझ पर हुक्म चलाए। -> 2016 कौन रहा टीवी टीआरपी की रेस में सबसे आगे

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement