Tripura: 3 BJP leaders join Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

त्रिपुरा : भाजपा के 3 नेता कांग्रेस में शामिल

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 मार्च 2019 4:48 PM (IST)
त्रिपुरा : भाजपा के 3 नेता कांग्रेस में शामिल
अगरतला। लोकसभा चुनावों से पहले त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुबाल भौमिक व दो अन्य वरिष्ठ नेता मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दो अन्य नेता पूर्व मंत्री प्रकाश दास व तेजतर्रार माने जाने वाले देबाशीष सेन हैं। त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मन व एआईसीसी सचिव भूपेन बोरा ने एक मीडिया कांफ्रेंस में तीनों नेताओं का स्वागत किया। भौमिक, भाजपा में उपाध्यक्ष पद पर थे। वह भाजपा में 2015 में शामिल हुए, जबकि दास व सेन 2017 में क्रमश: कांग्रेस व मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से भाजपा में शामिल हुए थे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement