Trinamools opposition to keep Congress relevant in Bengal: Chaudhary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बंगाल में कांग्रेस को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए तृणमूल का विरोध : चौधरी

khaskhabar.com: शनिवार, 18 मई 2024 8:42 PM (IST)
बंगाल में कांग्रेस को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए तृणमूल का विरोध : चौधरी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष और पांच बार के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का उनका विरोध राज्य में कांग्रेस को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए है। चौधरी ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र बहरामपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मेरी लड़ाई पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को प्रासंगिक बनाए रखने की है। मैं इसेे छोड़ नहीं सकता, क्योंकि मैं पार्टी का एक समर्पित सिपाही हूं।" गौरतलब है कि चौधरी देश में इंडिया गठबंधन को समर्थन देनेे वाली तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की आलोचना करते रहे हैं। उन्हें आशंका है कि ममता बनर्जी आने वाले समय में भाजपा का समर्थन कर सकती हैं।
शनिवार को मुंबई में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार के गठन का फैसला चौधरी नहीं करेंगे। इसका फैसला पार्टी का आलाकमान करेगा।''
खड़गेे की टिप्पणी के कुछ घंटों बाद, चौधरी ने स्पष्ट किया कि उनके मन में किसी के प्रति कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है और तृणमूल के प्रति उनका विरोध राज्य में कांग्रेस को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य होने के नाते वह पार्टी आलाकमान का हिस्सा हैं।
चौधरी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने सत्ता में आने के लिए पश्चिम बंगाल के आदिवासी बहुल इलाकों में माओवादियों की मदद ली।
चौधरी ने कहा, जब वाम मोर्चे के साथ उनका विरोध चल रहा है, तब तब उन्होंने माओवादियों की मदद ली। वह अपने राजनीतिक हितों की रक्षा के लिए और अपनी राजनीतिक विचारधारा से समझौता करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement