Trck doubling work will be done at coast of 800 crore -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

800 करोड़ की लागत से होगा रेललाइन दोहरीकरण का कार्य

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 2:56 PM (IST)
800 करोड़ की लागत से होगा रेललाइन दोहरीकरण का कार्य
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर से वाया टोंक होकर अजमेर के लिए नई रेललाइन का कार्य जल्द ही शुरू होगा। लंबे समय से टोंक को रेललाइन से जोडने की मांग पर अब अमली जामा पहनाना शुरू हो गया है। इसके लिए रेलवे ने जो रेल रूट तैयार किया था। उसी के अनुसार सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा अब भूमि अवाप्ति कि प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कार्य में सबसे अधिक जमीन टोंक जिले के लोगों से अवाप्त होगी। ऐसे में टोंक जिले में भूमि अवाप्ति का कार्य शुरू कर दिया है। यह रेलमार्ग बनने से टोंक रेललाइन से जुड जाएगा। साथ ही सवाई माधोपुर से अजमेर के लिए सीधा मार्ग बन सकेगा। इससे लोगों को समय के साथ साथ अतिरिक्त ट्रेनें भी मिल सकेगी। केंद्र सरकार की ओर से हाल ही पेश किए रेल बजट में राजस्थान को अतिरिक्त बजट देने के साथ साथ कई घोषणाएं की है। इसके तहत सवाई माधोपुर से जयपुर के बीच रेललाइन के दोहरीकरण के साथ साथ चौथ का बरवाडा से नसीराबाद तक नई रेल लाइन का कार्य शुरू करने की घोषणा की गई है। इससे लोगों की सालों पुरानी मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। सवाई माधोपुर से वाया टोंक होकर अजमेर जाने वाली इस लाइन में सबसे अधिक भूमि टोंक जिले के लोगों की कार्य में ली जाएगी। ऐसे में यहां पर भूमि अधिग्रहण करने की कार्रवाई षुरू कर दी गई है। सर्वे के बाद रेलेवे की बडी टीम इस कार्य को शुरू करने की तैयारी में है। 165 किलोमीटर बिछेगी रेललाईन- सवाई माधोपुर से अजमेर की दूरी 225 से ज्यादा किलोमीटर है। इसमें से सवाई माधोपुर से चौथ का बरवाडा के बीच 22 किलोमीटर तथा अजमेर से नसीराबाद तक करीब चालीस किमी रेललाईन पहले से ही बिछी हुई है। ऐसे में अब चौथ का बरवाडा से नसीराबाद तक करीब 165 किलोमीटर रेललाईन बिछाई जानी है। इसमें चौथ का बरवाडा जंक्षन बनाया जाएगा। यही से टोंक के लिए रेललाइन जाएगी। इस कार्य को मंजूरी दे दी गई है। 29 रेलवे स्टेशन बनेगें इस मार्ग में- सवाई माधोपुर से वाया चौथ का बरवाड, टोंक होकर अजमेर जाने वाले इस मार्ग में 29 रेलवे स्टेशन बनाए जाएगें। इसी तरह दो स्थानों पर आरओबी तथा 92 के करीब छोटे बडे रेलवे पुल बनाए जाएगें। इस मार्ग में बनने वाले स्टेशनों में बरवाडा से पहला स्टेशन सेदरी होगा। इसके बाद बमोर, खेडा, डारडा हिंद, बरवास, बासेडा, डाबर दुबां, टोडारायसिंह, डाबरदुबा, बघेरा, नयागांव, मेवादकला, केकडी, सुरतपुरा, सरवाड, गोयला, सराना, जसवंतपुरा, लोहरवाडा, नसीराबाद, राजोसी, लच्छीपुरा, हटुंडी, आदर्ष नगर तथा अजमेर होगें। सवाई से अजमेर के बीच चौथ का बरवाडा को जक्शन बनाया जाएगा।

[@ माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक.... ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement