Trala falls into a deep gorge one dies in an accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्राला गहरे नाले में गिरा हादसे में एक की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 मार्च 2019 7:02 PM (IST)
ट्राला गहरे नाले में गिरा हादसे में एक की मौत
धर्मशाला। धर्मशाला देहरा सडक मार्ग पर बगलामुखी मंदिर के पास एक ट्राला गहरे नाले में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल देहरा में भर्ती करवाया गया है। हादसे का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक ट्राला हार्डवेयर और सीलिंग का सामान लेकर चंडीगढ़ से जलाड़ी जा रहा था। इस दौरान बगलामुखी मंदिर के पास नींद की झपकी आने से चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और ट्राला गहरे नाले में जा गिरा। हादसे के समय ट्राले में 3 लोग बैठे थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले की पहचान हरबंश लाल (45) पुत्र प्रकाश चंद गांव जन्याकड़ (जलाड़ी) के रूप में हुई है। मरने वाला गाड़ी का मालिक था। वहीं, दो घायलों की पहचान चालक राजेश कुमार (43) पुत्र बसंत सिंह गांव नंदरूल और केवल कृष्ण (39) पुत्र हरनाम सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हमौके पर पहुंच लोगों की मदद से ट्रॉले में फंसे घायलों को कड़ी मशक्त से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं, ट्राला मालिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया गया है। घटना की पुष्टि देहरा डीएसपी लालमन शर्मा ने की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement