पंचकूला। रेडक्राॅस की ओर से हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिला प्रशिक्षण अधिकारी रमेश चौधरी ने बुधवार को राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल रामगढ़ में प्राथमिक सहायता को लेकर स्कूली बच्चों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि आज के युग में कहीं भी किसी भी जगह और किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। दुर्घटना में ग्रस्त व्यक्ति को हम किस प्रकार प्राथमिक सहायता देकर बचाने में मदद कर सकते है। इसकी सभी को जानकारी होनी चाहिए। जिससे किसी की जान बचाई जा सके। उन्होंने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के बचाव के बारे में भी बच्चों को विस्तार से जानकारी दी।