Traffic policemen Beating-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यातायात पुलिसकर्मियों से मारपीट

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जून 2019 8:42 PM (IST)
यातायात पुलिसकर्मियों से मारपीट
जयपुर। झोटवाडा इलाके में वाहन चैकिंग के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रैणी अलवर निवासी नरेश सिंह यातायात पुलिस शाखा में एसआई के पद पर तैनात है। बुधवार शाम एसआई नरेश सिंह और कांस्टेबल विजय सिंह निवारू रोड पर वाहनों की चैंकिग कर रहे थे। एक सवारी गाड़ी को रोककर लाईंसेस और वाहन के कागजात मांगे। दस्तावेज नहीं होने पर कार्रवाई करने की कहने पर गाड़ी में सवार जगदीश यादव ने अभ्रदता करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement