Traders stop in protest of GST-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का बंद

khaskhabar.com: शनिवार, 01 जुलाई 2017 4:09 PM (IST)
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का बंद
भीलवाड़ा। जीएसटी में कागजी कार्यवाही व रिटर्न को सरल करने की मांग को लेकर आज राजस्‍थान खाद्यान व्‍यापार संघ के आव्‍हान भीलवाडा किराणा व्‍यवासियों ने अपने प्रतिष्‍ठान बन्‍द रखे। उन्‍होंने इस दौरान प्रदर्शन करके जिला कलेक्‍टर को ज्ञापन भी सौंपा। भीलवाड़ा किराणा मर्चेन्‍ट एसोसियशन सचिव उमेश समदानी ने कहा कि जीएसटी में तैयारी पूर्ण नहीं होने के पहले ही लागू कर दिया गया है। इसमें अभी भी कई तरह की खामियां है। जिससे व्‍यापारियों को नुकसान उठाना पड सकता है। हम जीएसटी का विरोध नहीं कर रहे है बल्कि उसमें जो रिटर्न प्रक्रिया है। उसमें काफी समय लगने का विरोध कर रहे हैं। प‍हले साल में एक ही रिटर्न भरा जाता था लेकिन अब हर माह में इसे भरना होगा। जिससे व्‍यापारी अपना कार्य करेगा या फिर रिर्टन भरने के लिए चक्‍कर लगायेगा। इसके विरोध में आज हमने अपने प्रतिष्‍ठान बन्‍द रखे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement