Advertisement
KDA की विज्ञप्ति पर व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन: ओम बिरला के आश्वासन पर भी दस्तावेज जमा न कराने का ऐलान

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने ओम बिरला के आश्वासन को 'अटल' बताया। उन्होंने कहा, "आपको ओम जी बिरला ने कोई भी स्वामित्व सम्बन्धी दस्तावेज जमा नहीं कराने के लिए कहा है, यह बात अटल है।"
जैन ने बताया कि उनकी अभी-अभी बिरला जी से इस सम्बन्ध में बात हुई है, और बिरला ने उन्हें रंगपुर रोड, कोटा जंक्शन क्षेत्र के सभी व्यापारियों को विश्वास दिलाने के लिए कहा है कि किसी को भी स्वामित्व सम्बन्धी दस्तावेज केडीए में जमा कराने की आवश्यकता नहीं है और न ही किसी भी व्यापारी के प्रतिष्ठान/निवास पर तोड़फोड़ या भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी कोई भी कार्यवाही की जाएगी।
राकेश जैन ने खुद को व्यापारियों का प्रतिनिधि बताते हुए विश्वास दिलाया कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं और केडीए की 15.11.2025 की प्रेस विज्ञप्ति की अनुपालना में किसी भी ब्यापारी को कोई भी दस्तावेज जमा कराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस विषय को व्यापारियों के हित में निस्तारित करने के लिए वचनबद्ध है, और आवश्यकता होने पर अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा।
कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन ने भी बिरला के वादे को अटूट बताते हुए व्यापारियों को महासंघ के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। सभा का संचालन मनीष शर्मा और अनिल जैन ने किया। इस वृहद सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, भीमगंजमंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र चावला, भाजपा मंडल प्रतिनिधि सत्यप्रकाश शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, रंगपुर रोड व्यापार संघ के वरिष्ट प्रतिनिधि अनिल ठाकुर और श्रीराम मंदिर कोटा जंक्शन के सभापति एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश वर्मा मंचासीन थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


